ब्रेकिंग न्यूज़

 ईरान युद्ध से संबंधित प्रस्ताव के पक्ष में वोट से नाराज ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों को खरी-खोटी सुनाई

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों को ईरान युद्ध को रोकने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट किए जाने को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई। फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट के निमंत्रण पर ट्रंप 'कैपिटल हिल' (अमेरिका की संसद का भवन) में रिपब्लिकन सांसदों के दोपहर भोज में शामिल हुए। बैठक से पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह बंद कमरे में होने वाली इस बैठक में नागरिकता प्रमाणित करने संबंधी विधेयक के पक्ष में वोट करने के लिए सांसदों पर दबाव बनाएंगे। हालांकि, पूरी बातचीत मंगलवार को पारित हुए युद्ध शक्तियों संबंधी प्रस्ताव (वॉर पावर्स रेजोल्यूशन) पर ही केंद्रित हो गई। ट्रंप ने खासतौर पर उन चार रिपब्लिकन सांसदों को निशाने पर लिया, जिन्होंने इस प्रस्ताव पर डेमोक्रेट सांसदों का साथ दिया था। इनमें अलास्का से लिसा मुर्कोव्स्की, मेन से सुसान कॉलिन्स, केंटकी से रैंड पॉल और लुइसियाना से बिल कैसिडी शामिल हैं। ट्रंप इससे पहले सोशल मीडिया पर इन्हें ''नकारा'' कहा।
 अधिकांश रिपब्लिकन सांसद चुप रहे। हालांकि, कैसिडी खड़े हुए और उन्होंने अपने मतदान का बचाव किया। कैसिडी पिछले माह अपनी पार्टी की प्राथमिक चुनावी प्रतिस्पर्धा में हार गए थे, जहां ट्रंप ने उनके प्रतिद्वंद्वी का समर्थन किया था। बैठक के बाद कैसिडी ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं खड़ा हुआ और मैंने कहा कि आपने अमेरिकी जनता को यह नहीं बताया है कि वास्तव में क्या हो रहा है। यह अभियान चार सप्ताह चलने वाला था, लेकिन अब चार महीने से जारी है। हमारे मूल उद्देश्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं।'' कैसिडी ने कहा कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई और उन्होंने भी ट्रंप को उनकी भी भाषा में जवाब दिया। रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि बाद में उन्होंने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसी की अकड़ के आगे झुकना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा, ''जब तक मुझे पूरी जानकारी नहीं दी जाती, मैं युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव के समर्थन में मतदान करता रहूंगा।'' इस बैठक से परिचित एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने बातचीत के दौरान कई बार कैसिडी को बैठ जाने के लिए कहा। एक मौके पर उन्होंने सीनेटर को ''सनकी'' तक कह दिया। हालांकि, सार्वजनिक रूप से ट्रंप ने बाद में कहा कि उनकी ''बेहद अच्छी बैठक'' हुई। उन्होंने मतभेदों के संकेत भी दिए। ट्रंप ने बाहर निकलते समय संवाददाताओं से कहा, ''कुछ लोगों को छोड़कर बैठक में मौजूद सभी लोग अच्छे है, लेकिन कोई बात नहीं।'' यह दोपहर भोज ट्रंप और सीनेट के रिपब्लिकन सांसदों के बीच कई सप्ताह से जारी तनातनी के बीच हुआ।
 अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बाधित करने के लिए युद्ध शक्तियों संबंधी प्रस्ताव को मंगलवार को पहली बार मंजूरी दी। अमेरिकी सांसद युद्ध समाप्त करने के लिए देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर सतर्कता से नजर रख रहे हैं। यह युद्ध शुरू करने का फैसला अमेरिकी प्रशासन ने लिया था लेकिन अब उसे संसद से धन की जरूरत है। सीनेट ने युद्ध रोकने के लिए 10वीं बार प्रयास किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 50 तथा विरोध में 48 मत पड़े जो पिछले प्रयासों की तुलना में एक चौंकाने वाला बदलाव है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english