ब्रेकिंग न्यूज़

ओडिशा में 10 और ऑनलाइन अदालतें खोली गईं

कटक.  जिला स्तर पर ऑनलाइन अदालतों से मिले नतीजों से उत्साहित उड़ीसा उच्च न्यायालय ने राज्य में 10 और डिजिटल अदालतें खोली हैं। इसी के साथ राज्य की 30 जिला अदालतों में से 20 में ऑनलाइन अदालतें संचालित होने लगी हैं और हर जिला मुख्यालय में एक ऑनलाइन अदालत संचालित हो रही है। उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ एस मुरलीधर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां ऑनलाइन अदालतों के दूसरे चरण का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राज्य के 10 शेष जिलों में भी यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। इस साल फरवरी में भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड ने राज्य में कई ऑनलाइन अदालतों का उद्घाटन किया था। ऑनलाइन अदालतों के पहले चरण के बाद मामले दायर करने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। राज्य भर में विभिन्न ऑनलाइन अदालतों में पिछले दो महीनों में कम से कम 132 ई-मामले दायर किए गए। इस दौरान डिजिटल अदालतों ने ऑनलाइन माध्यम से कम से कम 295 सुनवाइयां कीं और इस मकसद के लिए करीब 500 वकीलों को प्रशिक्षित किया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english