ब्रेकिंग न्यूज़

 रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षमताओं की मजबूती के लिए लगभग 5400 सौ करोड रूपये के तीन अनुबंधों पर हस्‍ताक्षर किए

 नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने देश में रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने के लिए लगभग 5400 करोड रूपये के तीन अनुबंधों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। पहला अनुबंध भारत इलेक्‍ट्रोनिक्‍स लिमिटेड के साथ किया गया है। एक हजार 982 करोड रूपये मूल्‍य का यह अनुबंध भारतीय सेना के लिए ऑटोमेटेड हवाई रक्षा नियंत्रण और रिर्पोटिंग प्रणाली परियोजना आकाशतीर की खरीद से जुडा है। भारत इलेक्‍ट्रोनिक्‍स लिमिटेड के साथ दूसरा अनुबंध नौसेना के लिए 412 करोड रूपये लागत की सारंग इलेक्‍ट्रोनिक्‍स सहयोग प्रणाली की खरीद से जुडा है। सारंग, भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्‍टरों के लिए उन्‍नत इलेक्‍ट्रोनिक्‍स सहयोग प्रणाली है। न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड के साथ तीसरा अनुबंध उन्‍नत संचार उपग्रह जी-सैट 7-बी की खरीद से जुडा है। 2963 करोड रूपये का यह अनुबंध भारतीय नौसेना के लिए है। इस उपग्रह से सेना की संचार क्षमता में उल्‍लेखनीय वृद्धि होगी।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english