ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन 2 अप्रैल को जामनगर में हो गया। वह 88 साल के थे। वह काफी समय से बीमार थे। हर कोई क्रिकेट में उनके योगदान को याद कर रहा है। उन्होंने करीब 13 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह दर्शकों की मांग पर छक्का मारने के लिए मशहूर थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने पूर्व क्रिकेटर को अपने आप में एक संस्था बताया। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत को दिलाई यादगार जीत
सलीम दुर्रानी ने भारत को टेस्ट में कई यादगार जीत दिलाईं। साल 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता और मद्रास टेस्ट में टीम इंडिया को जिताने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब उन्होंने कोलकाता टेस्ट में 8 और मद्रास (चेन्नई) टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। करीब 10 साल बाद उन्होंने एक ऐसी ही यादगार जीत भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में दिलाई थी। उस मुकाबले में उन्होंने क्लाइव लॉयड और गैरी सोबर्स के विकेट झटके थे।
सलीम दुर्रानी का क्रिकेट करियर
सलीम दुर्रानी ने जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। वह करीब 13 साल तक भारत के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1202 रन दर्ज हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक हैं। टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर 104 रन रहा। इसके अलावा फस्र्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 8545 रन बनाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सलीम दुर्रानी के 14 शतक और 45 अर्धशतक लगाए। फस्र्ट क्लास क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 137 रन नॉट आउट रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english