अवैध संबंधों में रुकावट बनने पर पत्नी ने पति की हत्या करवाई..! महिला समेत दो गिरफ्तार
गाजियाबाद (उप्र) । गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को कथित अवैध संबंधों का वि रोध करने पर अपने पति की हत्या करवाने की आरोपी महिला और उसके आरोपी साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) रवि कुमार ने यहां बताया कि वेवसिटी थाना क्षेत्र में आरोपी रेशमा (37) और हापुड़ जिले के पिलखुआ निवासी आरोपी परवेज (22) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी परवेज ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि आरोपी रेशमा के पिलखुआ के रहने वाले आरोपी साजिद नामक व्यक्ति से ‘नाजायज' रिश्ते थे जिसका उसका पति मुईन विरोध करता था। पुलिस उपायुक्त ने आरोपी परवेज के हवाले से बताया कि विरोध की वजह से आरोपीरेशमा ने आरोपियों साजिद, फिरोज और परवेज के साथ मिलकर मुईन की हत्या की योजना बनाई। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक आरोपी परवेज ने पूछताछ में बताया है कि गत नौ अप्रैल की रात मुईन जब अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था तो रास्ते में ही उसने अपने आरोपी साथियों साजिद और फिरोज की मदद से उसे रोक लिया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी साजिद ने मुईन के शव को शाहपुर बम्हेटा क्षेत्र में फेंक दिया जिसे सोमवार को बरामद किया गया। आरोपियों साजिद और फिरोज की तलाश की जा रही है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment