येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने शिकारीपुरा से नामांकन दाखिल किया
शिवमोगा (कर्नाटक) . कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले विजयेंद्र ने एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक रोड शो भी किया। वह भाजपा की प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष हैं। निवर्तमान विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और विजयेंद्र के भाई बी वाई राघवेंद्र भी इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे। राघवेंद्र शिवमोगा से लोकसभा सदस्य हैं। येदियुरप्पा पहले ही चुनावी राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। मतदान 10 मई को होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment