प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले की कड़ी निंदा की
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दंतेवाड़ा जिले में आज हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में आज हुए इस नक्सली हमले में डीआरजी के दस जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक वाहन चालक भी मारा गया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment