बारातियों से भरी बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 17 घायल
जालौन (उप्र) । जालौन जिले में बारातियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 17 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास शनिवार रात लगभग 2:30 बजे उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बारातियों की बस पलट गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वहां से निकालकर सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार थाना रेंढर के ग्राम मड़ैला से बारातियों को लेकर एक बस थाना रामपुरा के ग्राम दुतावली आयी थी। यहां पर शादी की रस्में निपटने के बाद यह बस बारातियों को वापस लेकर ग्राम मडैला जा रही थी।
थाना माधौगढ़ क्षेत्र के गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment