भारत ने बहरीन, नार्वे और बोत्सवाना में नया राजदूत नियुक्त किया
नयी दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनोद के. जैकब को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विनोद के. जैकब वर्ष 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी कोलंबो में भारतीय उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इसमें कहा गया है कि विनोद के. जैकब को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
बयान के अनुसार वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार, ए विमल को नार्वे में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विमल वर्ष 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है और वर्तमान में बीजिंग में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख के रूप में सेवारत हैं। विदेश मंत्रालय ने भरत कुमार कुथाटी को बोत्सवाना में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया। कुथाटी वर्ष 2006 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment