बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान मोका के चलते तटवर्ती क्षेत्रों से करीब चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नई दिल्ली। बांग्लादेश में अति भीषण चक्रवाती तूफान मोका के तटवर्ती क्षेत्रों से पहुचने के बीच सरकार ने करीब चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। चट्टोग्राम में तटवर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर से रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। हमारे ढाका संवाददाता ने तूफान से संबंधित ताजा स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवात मोका का प्रभाव चट्टोग्राम और बरिसाल डिवीजनों के तटीय क्षेत्रों पर शुरू हो गया है। हालांकि, चक्रवात ने लैंडफॉल नहीं किया है। तेज हवाओं के कारण सामान्य ज्वार से 8-12 फीट ऊंची लहरें उठने की संभावना है। कॉक्स बाजार और चटोग्राम के तटीय क्षेत्रों में निचले इलाकों में इसकी वजह से बाढ़ आने की संभावना है। लैंडफॉल की संभावना को देखते हुए कॉक्स बाजार प्रशासन ने 4 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित चक्रवात आश्रयों में पहुंचा दिया है।




.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment