द्वारका एक्सप्रेस-वे अप्रैल 2024 में लगभग पूरा हो जाएगा -- राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा लगभग तीस किलोमीटर लंबा देश का 8-लेन का पहला एलिवेटेड एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेस-वे अप्रैल 2024 में लगभग पूरा हो जाएगा।
श्री गडकरी ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके. सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद प्रवेश सिंह वर्मा और सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर देश की सबसे चौड़ी साढै तीन किलोमीटर लंबी 8 लेन की सुरंग बनाई जा रही है। इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क बेहतर होगा।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment