कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 27 मई को 59वीं पुण्यतिथि है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में स्मारक शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें नमन किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment