केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में राज्यों का पांचवां खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राज्यों का पांचवां खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई वार्षिक मूल्यांकन के बाद यह सूचकांक जारी करते हैं। सूचकांक से खाद्य सुरक्षा मानकों के आधार पर राज्यों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।
इस अवसर पर डॉक्टर मांडविया ने विजेता राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया। केरल, पंजाब और तमिलनाडु को बड़े राज्यों की श्रेणी में और गोवा, मणिपुर और सिक्किम को छोटे राज्यों की श्रेणी में सम्मानित किया गया। जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में पुरस्कार मिले।
इस अवसर पर डॉक्टर मंडाविया ने कहा कि पौष्टिक और संतुलित भोजन से स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार देश भर में 100 स्वस्थ भोजन का विकास किया जाएगा। उन्होंने भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में एफएसएसएआई द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री ने आर्थिक क्षेत्र में देश की उपलब्धि पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने ऐसे समय में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है जब प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती देख जा रही है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment