स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि योग से शरीर की ताकत और मन की शांति दोनों बढ़ती है और लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने अलग-अलग 'आसनों' को दर्शाते हुए 'मोदी के साथ योग' शीर्षक वाले वीडियो साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहली बार योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य इसके कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। इसकी सार्वभौमिक अपील को स्वीकार करते हुए, दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “योग शरीर की शक्ति और मन की शांति दोनों को बढ़ाता है। आइए, स्वस्थ जीवन के लिए इसे हम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। विभिन्न आसनों के कुछ वीडियो आपके लिए साझा कर रहा हूं।”

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment