बुध 25 जनवरी को आएंगे कुंभ राशि में, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी घटना का ज्योतिषीय गणना का मुख्य आधार सभी नौ ग्रहों की चाल, स्वभाव और प्रभाव पर निर्भर करता है। सभी नौ ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव का जातकों पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बुध ग्रह के बारे में बताने जा रहे है। ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को वाणी का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होते हैं। वे स्वभाव से बहुत ही संकोची होते हैं। यह अपनी बात को सबके सामने नहीं रख पाते हैं। वाणी से ये अक्सर कटु वचन बोलेते हैं जिसकी वजह से अक्सर इनके कार्य बिगड़ जाते हैं।
बुध मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 25 जनवरी की शाम 4 बजकर 53 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव....
मेष राशि- बुध का गोचर करना आपके लिए अनुकूल फल देने वाला सिद्ध होगा।
वृषभ राशि- बुध आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी।
मिथुन राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पराक्रम की वृद्धि होगी।
कर्क राशि- कई तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि- काम में बाधाएं आएंगी। समय पर कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो पाएगा।
तुला राशि - बुध आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृश्चिक राशि- जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी संकल्प पूरा होगा।
धनु राशि- आपके लिए बुध अनुकूल प्रभाव डालेंगे। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा।
मकर राशि- धन भाव में बुध का गोचर नौकरी में पदोन्नति और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि- व्यापारियों के लिए बुध का गोचर अति अनुकूल रहेगा। शीर्ष अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा और उनसे लाभ भी होगा।
मीन राशि- खर्चे अधिक होने की संभावना है।
Leave A Comment