ब्रेकिंग न्यूज़

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव
शुक्र ग्रह पौष पूर्णिमा के दिन यानी 28 जनवरी 2021 (गुरुवार) को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर हुआ है। शुक्र ग्रह अब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर किया है। धन और वैभव का कारक माने जाने वाले शुक्र के राशि परिवर्तन का हर किसी के जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। जानिए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव-
1. मेष- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। क्रोध और अहंकार से बचें। गोचर काल में आपके गुस्से के कारण बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखा होगा।
2. वृषभ- वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ऐसे में इस गोचर का आपको विशेष लाभ मिलने वाला है। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर गोचर काल के दौरान आप मेहनत करेंगे तो आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। यह समय आपके लिए अच्छा है, इसका लाभ उठाने की कोशिश करें।
3. मिथुन- गोचर काल के दौरान आपको किसी ट्रेनिंग या सेमिनार में भी भाग ले सकते हैं। इसका आने वाले समय में आपको इसका फायदा मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
4. कर्क- कर्क राशि वालों को इस गोचर का लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मानसिक तनाव से बचें।
5. सिंह- सिंह राशि के जातक इस गोचर काल के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। शत्रु को लेकर मन में किसी तरह का भय न रखें। मेहनत का शुभ परिणाम मिल सकता है।
6. कन्या- इस गोचर के दौरान आपको प्लानिंग करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। गोचर के दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।
7. तुला- इस गोचर के प्रभाव आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पहले से चले आ रहे विवाद कम होंगे। इस दौरान आपके बेवजह धन खर्च हो सकता है।
8. वृश्चिक- गोचर काल के दौरान आलस्य से दूर रहें। शांति और धैर्य के साथ लोगों से बातचीत करें। पैसों के लेन-देन से बचें। गोचर काल के दौरान किसी भी तरह की डील न करें।
9. धनु- गोचर काल के दौरान आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। बाहर जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ साबित होगा।
10. मकर- गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने वाला है।
11. कुंभ- आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा। सेहत का ख्याल रखें। गोचर काल के दौरान लड़ाई-झगड़े से बचें।
12. मीन- मीन राशि वालों के लिए गोचर काल शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आपके कार्यों में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english