रात में सोने से पहले करें ये काम...नहीं रहेगी धन की कमी, आएगी सुख-समृद्धि
मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी हैं। इन्हीं की कृपा से धरती पर संपन्नता है। जिन घरों में लक्ष्मी जी का वास होता है उस स्थान पर सकारात्मकता रहती बनी रहती है घर का वातावरण आनंदित और शांत रहता है। ज्योतिष और वास्तु में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें यदि प्रतिदिन किया जाए तो माना जाता है कि मां महालक्ष्मी की कृपा बना रहती है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। जानिये ये कौन से ये उपाय जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं....
- सनातन धर्म में घर की स्त्रियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए रात के समय महिला को घर के मंदिर में एक दीपक अवश्य प्रज्ज्वलित करना चाहिए। माना जाता है कि जिस घर में नियमित रूप से रात में पूजा स्थान पर दीपक जलाया जाता है, उस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। घर के सदस्यों को कभी धन की कमी नहीं होती है।
- रात को सोने से पहले घर के शयन कक्ष के साथ ही पूरे घर में कपूर जलाकर दिखाना चाहिए, इसके साथ ही उसमें दो लौंग भी डाल देना चाहिए। इससे आपके शयनकक्ष और पूरे घर की नकरात्मक ऊर्जा का नाश होता है। शयन कक्ष में कपूर जलाकर दिखाने से पति-पत्नी के बीच के झगड़े समाप्त होते हैं परिवार के सदस्यों को बीच प्रेमभाव बना रहता है। आपके घर में समृद्धि आती है।
- जिन घरों में बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है। वहां कभी किसी प्रकार से धन वैभव की कमी नहीं होती है। रात को सोने से पहले भलिभांति देख लेना चाहिए कि आपके घर के बड़ों को किसी चीज की आवश्यकता तो नहीं है। सोने से पहले देख लें कि आपके माता-पिता या सास-ससुर ठीक प्रकार से आराम से सो गए हैं या नहीं। तत्पश्चात सोने जाएं। जिनके ऊपर माता पिता का आशीर्वाद रहता है, उनके किसी कार्य में बाधा नहीं आती है।
-नियमित रूप से रात को सोने से ठीक पहले गृह स्वामिनी को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। माना जाता है कि यदि रोज रात के समय इस दिशा में दीपक जलाया जाता है तो आपके पितर आपको सुख और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा इस दिशा में एक बल्व अवश्य लगाना चाहिए और संध्या होते ही रोशनी कर देनी चाहिए।
Leave A Comment