शनिवार को भूल से भी नहीं खरीदे ये चीजें..
शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव को समर्पित किया जाता है। शनि की शुभ दृष्टि से जहां व्यक्ति का जीवन सुखमय बनता है तो वहीं शनि की अशुभता होने के कारण जीवन में उठापटक लगी ही रहती है। यदि आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं तो इसके पीछे की वजह कुछ कार्य हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें शनिवार के दिन भूलकर भी घर में नहीं लाना चाहिए। यदि आप इन चीजों को घर में लाते हैं तो आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है, जिससे आपके जीवन में दुख: तकलीफे बढऩे लगती हैं।
-ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना शुभ रहता है, लेकिन शनिवार को काले तिल नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन तिल खरीदने से शनिदेव कुपित होते हैं जिससे आपके कार्यों में विघ्न आने लगते हैं।
- शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, लेकिन शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन अन्य किसी तेल की भी खरीदी नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि शनिवार को तेल खरीदने से रोग बढऩे लगते हैं।
-ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लोहे को शनि की धातु माना गया है, इसलिए शनिवार के दिन लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार दिन लोहा खरीदने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। यदि आपको नमक खरीदना है तो शनिवार से एक दिन पहले या फिर अन्य किसी दिन खरीद लें। माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। व्यक्ति पर कर्ज बढऩे लगता है, इसके साथ ही शरीर में रोग भी लगने लगते हैं।
Leave A Comment