ब्रेकिंग न्यूज़

 अगर पाना चाहते हैं धन समृद्धि, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे
 पेड़-पौधों हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ पौधों से प्राप्त होने वाली शुद्ध वायु से ही पृथ्वी पर जीवन है। पेड़ पौधे पर्यावरण को तो शुद्ध रखते ही हैं, साथ ही ये हमारे ऊपर सकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। ज्योतिष में ऐसे ही खास पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से रोग-शोक से मुक्ति तो मिलती है। ये पौधे आपके घर में धन-समृद्धि बढ़ाते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इन पौधों बगीचे या खाली स्थान में लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पेड़- पौधे...
 अशोक का पेड़
अशोक के पेड़ के बारे में ज्यादातर लोगों को पता होगा। अशोक का पेड़ घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लोग दरवाजों के दोनों ओर भी अशोक के पेड़ लगाते हैं जो बहुत शुभ रहते हैं। यदि आपके घर में बगीचा है और पेड़ पौधे लगाने के पर्याप्त स्थान है तो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अशोक के कई पौधे लगाना चाहिए। अशोक का पेड़ घर में लगाने से घर से शोक और दुख दूर रहता है। आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा द्वार पर अशोक के पत्तों की तोरण लगाना भी बहुत शुभ रहता है।
 आंवले का पेड़
स्वास्थ्य की दृष्टि से तो आवंला लाभकारी है ही, इसके अलावा हिंदू धर्म में आंवले के पौधे की पूजा भी की जाती है। आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विशेष प्रावधान माना गया है। मान्यता है कि आंवले के पौधे की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। यह पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके घर में हमेशा बनी रहती है। आंवले के पौधे की देखभाल नियमित रूप से करनी चाहिए। उसमें समय समय पर खाद, पानी देना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि जिस तरह से ये पौधा फलता-फूलता हैं, आपके घर में सुख और धन बढ़ता जाता है।
 पारिजात
 पारिजात यानी हरसिंगार का पौधा, ये पौधा घर या आस-पास में लगाना अति शुभ माना गया है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह पौधा बहुत अच्छा माना गया है। मां लक्ष्मी की पूजा में परिजात के फूलों का प्रयोग किया जाता है, लेकिन इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि लक्ष्मी पूजा में केवल उन्हीं फूलों का प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं पेड़ से टूटे हो। परिजात के पौधे को देवतुल्य माना गया है माना जाता है कि समुद्र मंथन में 11 वां जो रत्न प्राप्त हुआ था, वो पारिजात वृक्ष ही है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में समृद्धि आती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english