ब्रेकिंग न्यूज़

 जानिये आंखों के रंग से  लोगों का व्यक्तित्व
 आंखें केवल देखने का कार्य ही नहीं करती हैं, बल्कि समुद्रशास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की आंखों का रंग देखकर बताया जा सकता है कि उसका स्वभाव कैसा है या फिर वह विश्वसनीय है या नहीं। हालांकि इससे किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ पक्के तौर पर दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन आंखों को देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किसी रंग की आंख वाले व्यक्ति कैसे होते हैं।
 काली आंखों वाले
आंखों की पुतली का काला रंग सबसे सामान्य होता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक काली आंखों वाले लोग सबसे ज्यादा विश्वसनीय और जिम्मेदारियों को समझने वाले होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। ये अगर किसी को वादा करते हैं तो निभाते हैं। इसके साथ ही ये समय के पाबंद होते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। इन्हें महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। जिसके लिए ये मन लगाकर परिश्रम भी करते हैं।
 भूरी आंख वाले
भूरी आंख वाले लोगों का मनोबल मजबूत होता है। इन्हें सृजनात्मक कार्य करना अच्छा लगता है। ये अत्यंत उत्साही और सक्रिय स्वभाव के होते हैं। इनमें बस एक कमी होती है कि ये मौके पर अपनी बात कहने से अक्सर चूक जाते हैं।
 हरी आंख वाले
हरे रंग की आंख बहुत कम लोगों की होती हैं। जिन लोगों की आंखे हरी होती हैं उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना पसंद होता है। ये लोग उत्सव, आयोजन आदि में ज्यादा रूचि रखते हैं। हरी आखों वाले सभी के प्रिय पात्र बने रहते हैं, लेकिन इन लोगों में ईष्र्या की भावना अधिक रहती है।
 नीली आंख वाले
जिन लोगों की आंखें नीली होती हैं वे राजसी ठाट-वाट वाले स्वभाव के होते हैं। इनका स्वाभाव शांत और धैर्य वाला होता है, लेकिन इन्हें बड़प्पन और के साथ दिखावा भी पसंद होता है। ये लोगो दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। इन लोगों के लिए सामाजिक मान मर्यादा और आत्म सम्मान का बहुत मायने रखता है।
 ग्रे रंग की आंखों वाले
ग्रे रंग की आंखों वाले लोग अपनी धुन के पक्के और होने से साथ ही अच्छी विश्लेषण क्षमता रखते हैं, लेकिन इनमें कमी होती है कि ये लोग कान के कच्चे होते हैं। कई बार अव्यवहारिक होकर सोचते हैं जिसके कारण अत्यधिक पूर्वाग्रही हो जाते हैं।
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english