घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय...
आजकल लोग वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व देने लगे हैं। घर बनवाते समय या ऑफिस बनवाते समय लोग वास्तु पर ध्यान जरूर है। इसके लिए कई बार लोग विशेषज्ञों की सलाह भी ले लेते हैं। यदि भवन का निर्माण वास्तु नियमों के अनुसार किसी कारण वश नहीं हो पाता या किसी तरह की कोई कमी रह जाती है तो यह मकान में रहने वालों गंभीर प्रभाव डालता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय सुझाएं गए हैं। इन उपायों को करने से वास्तु दोष से बचा जा सकता है।
हम आज कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।
1. चाहें आपके घर में कैसा भी दोष क्यों न हो उससे मुक्ति पाने के लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर रोली से स्वास्तिक बना देना चाहिए। यह चिन्ह सौभाग्य लाता है। वहीं, शाम के समय घर की दहलीज पर नियम से दीपक जलाना चाहिए।
2. घर के मुख्य द्वार पर सूरजमुखी के फूलों की फोटो लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में मौजूद नेगिटिविटी खत्म हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि का वास भी होता है। घर का जो कोण नैऋत्य हो उसे कभी भी अंधकार में नहीं रखना चाहिए।
3. शाम के समय घर के वायव्य दिशा में रोशनी कर देनी चाहिए। यह उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा होती है। इस दिशा का तत्व वायु होता है। यहां पर शाम के समय रोशनी रखनी चाहिए। इससे घर का नकारात्मकता दूर होती है।
4. अगर घर के किसी कोने में वास्तु दोष है जहां बिना तोड़-फोड़ किए ही दोष दूर किया जा सकता है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में जलभरा कोई भी मिट्टी का पात्र रख दें। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं। घर का सभी फालतू सामान भी बाहर कर दें।
5. उत्तर दिशा में हो वास्तु दोष हो तो भवन के उत्तर दिशा की दीवारों पर सदैव हल्के हरे रंग का पैंट करवाएं। इससे आपके घर में धन एवं अवसर प्रचुर मात्र में उपलब्ध होंगे। भवन का उत्तरी भाग वास्तु दोष से पीडि़त है लक्ष्मी यंत्र व कुबेर यंत्र की स्थापना करवाना शुभफलदायी है।
Leave A Comment