मार्च में 3 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
मार्च महीने में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। आमतौर पर सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में मार्च महीने में सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे। मार्च में सूर्य के अलावा शुक्र और बुध ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा।
जानिए ग्रहों की चाल बदलने से क्या पड़ेगा असर-
मिथुन राशि वालों को इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम मिलेंगे। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि वालों के सेहत में सुधार होगा। शुभ कार्यों की संपन्नता से मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या राशि वालों के भाग्य का सहयोग मिलने से बिगड़ते हुए कार्य भी बन जाएंगे। तीन ग्रहों का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक सुधार की योजनाएं सफल हो सकती है।
तुला राशि वालों के लिए तीन ग्रहों का गोचर शुभ फलकारी साबित हो सकता है। सरकारी मामलों में भी राहत मिलने के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि वालों के लिए तीन ग्रहों का गोचर आर्थिक व पारिवारिक सुख की दृष्टि से शुभ साबित होगा। खर्चों पर कंट्रोल होगा। नौकरी कर रहे जातकों को भी शुभ परिणाम हासिल होंगे। तरक्की मिलने की संभावना है।
Leave A Comment