ब्रेकिंग न्यूज़

 भूलकर भी इस दिशा में ना लगाएं तुलसी पौधा
सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय पौधा माना गया है। शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर तुलसी का पौधा न लगा हो। तुलसी के पौधे को धार्मिक, ज्योतिष, वास्तु यहां तक की चिकित्सा में भी तुलसी महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी लगी होती है औऱ रोज तुलसी में दीपक जलाया जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। 
वहीं वास्तु के हिसाब से घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी भगवान श्री हरि की प्रिय हैं। जहां तुलसी लगी होती है, वहां भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है, लेकिन यह पौधा लगाने से पहले महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। यदि इसे सही स्थान और सही दिशा में न लगाया जाए तो घर में आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
 आज के समय में घरों के आकार और बनावट में बहुत ज्यादा अंतर आ गया है। इसलिए ज्यादातर लोग छोटा घर होने के कारण बालकनी ना होने पर या फिर अच्छी धूप के लिए तुलसी का पौधा अपनी छतों पर रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा छत पर रखने से दोष लगता है। यदि घर की छत पर तुलसी का पौधा लगाया जाए तो आमतौर पर उनकी कुंडली में प्राकृत दोष लगता है। इसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए जितना हो सके तुलसी को छत पर लगाने से बचना चाहिए।
 वास्तु के अनुसार जहां सही दिशा में लगाई गई तुलसी से आपके घर में सुख समृद्धि, शांति और सकारात्मकता आती है तो वहीं गलत दिशा में लगी हुई तुलसी के कारण आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर में तुलसी कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण में तुलसी लगाने से आपको अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
 वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व मानी गई है। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी गई है। इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में धन वृद्धि होती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी तुलसी लगाई जा सकती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english