ब्रेकिंग न्यूज़

 इन चीजों को बार-बार हाथ से गिरना माना जाता है अशुभ...जीवन की परेशानियों का है संकेत

दैनिक जीवन में बहुत सी प्रचलित बाते होती हैं जिनके आधार पर कुछ कार्यों और घटनाओं को शगुन या अपशगुन माना जाता है। इसी तरह से प्रतिदिन रोजमर्रा के कार्य करते समय कई चीजें अक्सर हाथ से छूटकर गिर या बिखर जाती हैं। हम इन्हें उठाकर रखे देते हैं या समेट देते हैं, लेकिन इनपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। कई बार कुछ चीजें बार-बार हाथ से छूटकर गिरने लगती हैं। इन चीजों का गिरना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि कुछ चीजें अक्सर  हाथ से छूटकर गिरने लगे तो यह आने वाले जीवन में परेशानी का संकेत देती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिनका गिरना शुभ नहीं माना जाता है।

 दूध का गिरना या उबलते हुए बार-बार निकल जाना
माना जाता है कि यदि दूध का बर्तन हाथ से छूटकर गिर जाए या फिर पूरा ध्यान देने के बाद भी अक्सर दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिरने लगे तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। ऐसे में अगर गैस पर रखा दूध उबलकर गिरने लगे या हाथ से दूध का बर्तन छूटकर गिर जाए तो ये मानसिक और आर्थिक परेशानियों का आने सा सूचक माना जाता है।
 अन्न, भोजन का गिरना
यदि आप खाना परोसते हुए गिर जाए तो माना जाता है कि घर में अतिथि का आगमन होने वाला है, लेकिन खाना परोसते वक्त अक्सर भोजन प्लेट से बाहर गिरने लगे तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आने लगती है, या फिर ऐसा रसोई में किसी वास्तु दोष कारण भी हो सकता है।
 तेल का गिरना
हर घर में तेल का प्रयोग रसोई घर में खाना बनाने से लेकर भगवान के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित करने तक में किया जाता है। इसके साथ ही तेल को शनि का कारक भी माना गया है। यदि आपके घर में बार-बार तेल गिरने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इससे  कार्यों में बाधाएं आने के साथ धन की हानि होने की आशंका भी बनी रहती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english