इन पौधों का सूखना नहीं माना जाता शुभ...होती है हानि...
पेड़-पौधों का जीवन में बहुत महत्व है। पेड़ पौधों से ही पृथ्वी के समस्त जीवों को प्राणवायु प्राप्त होती है। वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु में भी पेड़-पौधों को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। सनातन धर्म में तुलसी और अन्य कई पेड़ों की पूजा भी की जाती है। वास्तु में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ रहता है, लेकिन इन पौधों की भलि प्रकार से देखभाल करना बहुत आवश्यक होता है। तुलसी का पौधा मुरझाना या सूखना तो धन के लिए अच्छा नहीं ही माना जाता है। इसके अलावा भी कई पौधे हैं, जिनका सूखना भी हानि की ओर संकेत करता है।
शमी का वृक्ष
शनि की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए शमी का पेड़ लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही यह पेड़ भगवान शिव का भी प्रिय माना गया है। माना जाता है कि शमी का पेड़ सूखना या मुरझाना शनि की खराब स्थिति की ओर इशारा करता है। इससे आपको धन और कार्य संंबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि यह पौधा सूखने लगे तो इसे हटाकर दूसरा पौधा रोप देना चाहिए।
मनीप्लांट का सूखना
वास्तु में मनी प्लांट को धन वृद्धि करने वाला पौधा माना गया है। यह पौधा बेल की तरह बढ़ता है। माना जाता है कि यदि किसी के घर में मनीप्लांट खूब हरा-भरा रहता है तो उसके घर में धन, वैभव और समृद्धि बनी रहती है। मनीप्लांट की वृद्धि की तरह धन की भी वृद्धि होती है। मनी प्लांट का मुरझाना या सूखना धन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि देखभाल करने पर भी यदि मनीप्लांट सूखने लगे तो यह आपके घर में धन की तंगी का संकेत देता है। इसके साथ ही मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखना चाहिए की उसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढऩी चाहिए।
अशोक का पेड़
वास्तु में अशोक के पेड़ को सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला माना गया है। अशोक का पेड़ घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना बहुत शुभ रहता है। इसके अलावा इसके पत्ते मंदिर में रखना और तोरण बनाकर द्वार पर लगाना भी बहुत शुभ रहता है। अशोक का वृक्ष बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। यदि अशोक का वृक्ष अचानक से सूखने लगे तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपके घर की सुख-शांति में बाधा आ सकती है।
Leave A Comment