ब्रेकिंग न्यूज़

 प्यार में सच्चे होते हैं ये राशिवाले, नहीं देते हैं कभी साथी को धोखा
 सच्चा प्रेम एक खूबसूरत अहसास की तरह होता है। प्रेम की धुन में खोया हुआ व्यक्ति अपनी हसीन दुनिया में जीता है। लेकिन कई लोग प्यार में धोखा भी खाते हैं। हर किसी की किस्मत में प्रेम का सुख नहीं लिखा होता है। इसकी कई वजह हो सकती हैं और उनमें एक वजह होती है सही साथी का चुनाव। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशि के जातक अपने प्रेम जीवन को गंभीरता से लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चार राशि के जातक प्यार में सच्चे पार्टनर होते हैं। ये राशि के जातक हैं-
मेष: अपने प्रियतम को देखना चाहते हैं हमेशा खुश
मेष राशि चक्र की पहली राशि है। इसके स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातकों को पर मंगल ग्रह का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि के जातक अपने प्यार के लिए कुछ भी करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि जिनसे भी वो प्यार करते हैं वो हमेशा खुश रहे, इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। मेष राशि वालों के लिए उनका प्यार ही उनकी दुनिया होती है।
 कर्क: प्यार के मामले दिमाग से नहीं दिल से सोचते हैं
कर्क राशिचक्र की चौथी राशि है। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के लोगों के लिए कहा जा सकता है कि ये लोग प्यार के मामले में दिमाग की जगह दिल से सोचते हैं। इस राशि के स्वामी अपनी भावनाओं के वशीभूत होते हैं और प्यार में अंधों की तरह प्यार करते हैं। जब ऐसे लोग प्यार में होते हैं तो इनको अपने प्यार के सिवा कुछ भी नजर नहीं आता है।
 तुला: प्यार के मामले में होते हैं गंभीर
तुला राशिचक्र की सातवीं राशि है। यह प्रेम, कामुकता और सौंदर्यता के कारक ग्रह शुक्र देव की राशि है। प्यार के मामले में इस राशि के जातक बहुत गंभीर किस्म के प्रेमी होते हैं। एक बार वो किसी से प्यार कर लें तो फिर जिंदगीभर साथ निभाते हैं। तो अगर किसी को जीवनभर का साथ चाहिए तो तुला राशि वाले सबसे विश्वसनीय होते हैं। तुला राशि वाले अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं।
 वृश्चिक: जीवनभर निभाते हैं साथ
वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है। इस राशि के मालिक मंगल देव हैं। प्यार के मामलों में इस राशि वालों को लोग बहुत हल्के में लेते हैं। लोगों को लगता है कि इस राशि के लोग गुस्सैल होते हैं , लेकिन सच तो ये है कि प्रेम के मामलों में ये बेहद गंभीर होते हैं। इस राशि वालों को थोड़ी देर से प्यार होता है, लेकिन ये जीवनभर साथ देने वाले होते हैं। इस राशिवालों के लिए विश्वास और समर्पण प्यार में सबसे जरूरी होता है।
 मीन: प्यार के प्रति होते हैं समर्पित
मीन राशिचक्र की अंतिम और बारहवीं राशि है। यह देवगुरु बृहस्पति की राशि है। इस राशि के जातक प्यार के मामले में अपने मन की सुनते हैं। इस राशिवालों की प्यार की अपनी दुनिया होती है जिसमें परफेक्ट प्यार होता है। ऐसे लोग प्यार में वफादार होने के साथ ही समर्पण भी रखते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english