घर में होते हैं हमेशा झगड़े या धन की बनी रहती है कमी, तो इस रंग के परदे लगाएं....
घर का निर्माण करते समय तो दिशा और स्थान का ज्यादातर लोग ध्यान देते हैं, लेकिन घर में समान का रख-रखाव और साज-सजावट करते समय लोग छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु में दिशाओं और स्थान के अनुसार रंगों के बारे में भी बताया गया है। इसी विषय में पर्दों के रंग का चुनाव करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु के अनुसार विभिन्न रंग और डिजाइन के पर्दे न केवल घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, बल्कि ये घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। पर्दो के रंग का सही प्रकार से चुनाव करके आप जीवन की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। इसलिए परदों के चयन में निम्न बातों का अवश्य रखें ध्यान....
- यदि आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुई रहती है, जिसके कारण तनाव का सामना करना पड़ता है। तो अपने घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम की भावना बनी रहती है और घर में शांति आती है।
- यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या फिर आपके ऊपर कर्ज है, जिसे आप प्रयास करने पर भी चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे कुछ ही समय में आपको सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगते हैं।
- यदि आप बहुत मेहनत करते हैं फिर भी आपको उसके अनुरूप फल की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपको अपने घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे आपको समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होगी और लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी।
- यदि आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में है लेकिन कई प्रयास करने पर भी आपको सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो आपको घर की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। माना जाता है कि इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
इसलिए अब की बार जब परदों का चयन करें, तो पूरी थान ना लाएं... बल्कि कमरों की दिशा के हिसाब से उसके रंगों का चयन करें और उसी परदे लगाएंगे, तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और समस्याएं पास नहीं फटकेंगी।
-----
Leave A Comment