ब्रज गोपिका सेवा मिशन द्वारा 2 मई से संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन...लाभ लेने के लिए जुड़े यूट्यूब चैनल से
-कार्यक्रम का उद्देश्य महामारी के इस दौर में संकीर्तन की ध्वनि को पूरी दुनिया में पहुंचाना है ताकि इसका लाभ जन-जन को मिले
रायपुर। जगद्गुरु स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका पूजनीया रासेश्वरी देवी जी के मार्गदर्शन में ब्रज गोपिका सेवा मिशन द्वारा 2 मई से संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इसका सीधा प्रसारण पूजनीया रासेश्वरी देवी जी के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक पुकार है ईश्वर से उनके लिए, जो इस महामारी के ताप से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पीडि़त हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महामारी के इस दौर में संकीर्तन की ध्वनि को पूरी दुनिया में पहुंचाना है ताकि इसका लाभ जन-जन को मिले। सभी मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करें कि इस महामारी से पीडि़त जीवों पर वे अपनी कृपा वर्षा कर उन्हें आत्मशक्ति दें।
आम जन भी पूजनीया रासेश्वरी देवी जी के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/RaseshwariDeviJi/?sub_confirmation=1 के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़कर प्रार्थना का हिस्सा बन सकते हैं। यह पूर्णत: नि:शुल्क है।
5 मई तक चलने वाले चार दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान प्रति दिन तीन सत्र होंगे।
- प्रथम सत्र प्रात: 5.15 से 7 बजे तक।
-दिव्तीय सत्र- मध्यान्ह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक।
-तृतीय सत्र- संध्या 4.30 से 7.30 बजे तक।
वहीं पूजनीय रासेश्वरी देवी द्वारा श्री रामचरित रहस्य विषय पर अपना व्याख्यान शाम 6.00 बजे से शाम 7.30 तक दिया जाएगा।
Leave A Comment