घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे रोग, इन उपायों को अपनाएं
सभी सेहतमंद रहें इसी कामना के साथ हम वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं। परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और घर के भीतर बीमारी प्रवेश न कर पाए इसके लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
घर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता है। घर के मुख्य द्वार से ही नकारात्मकता घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए, इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। घर के कोनों और दीवारों पर मकड़ी के जाले न हों। यह मानसिक तनाव बढ़ाता है। घर के मुख्य गेट पर रोजाना स्वास्तिक बनाएं। भवन के प्रवेशद्वार पर संगीतमय घंटियां लगाएं। घर का मध्य भाग खाली रखें। बीम के नीचे कभी नहीं सोएं। जरूरतमंदों को दान दें। अच्छी नींद जरूर लें। सोते समय सिर दक्षिण दिशा की तरफ हो और पैर उत्तर की तरफ। हर शनिवार काले उड़द और सरसो के तेल का दान करें। पवित्र भावना से हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है। जो हमें हर तरह की अनहोनी से बचाती है। घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी का चित्र लगाएं। वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में नौ दिन तक अखंड रामायण का पाठ कराएं। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में कर्पूर जरूर जलाएं। घर में कांटेदार पौधे कभी न लगाएं। कमरों में प्राकृतिक रोशनी और हवा आने दें। हर पूर्णिमा भगवान शिव की पूजा करें।
-file photo
Leave A Comment