ब्रेकिंग न्यूज़

 मई में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारियां
साल का पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी लोगों पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन वैशाख पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
संपूर्ण भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण
चंद्र ग्रहण दोपहर में लगने जा रहा है, जिस वजह से ये ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव वहीं पड़ता है जहां ग्रहण दिखाई दे।
चंद्र ग्रहण का समय- 
ग्रहण प्रारंभ-  26 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। 
ग्रहण समाप्त-  शाम को 7 बजकर 19 मिनट यह चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। 
सूतक काल मान्य नहीं होगा
26 मई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
वृश्चिक राशि पर लगेगा चंद्र ग्रहण
 ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा।
-File photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english