ब्रेकिंग न्यूज़

अक्षय तृतीया के दिन इस ग्रह के राशि परिवर्तन से बनेगा त्रिग्रही योग, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देव का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। इस दिन सूर्य वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इस दिन सूर्य के वृष राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग बन जाएगा। इस समय बुध और शुक्र भी वृष राशि में हैं, जिस वजह से त्रिगही योग बन रहा है। त्रिगही योग बनने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग बनने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...
मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ नहीं कहा जा सकता है।
    पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    धन- हानि होने की संभावना है।
    स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
वृष राशि
    वृष राशि के जातकों के लिए भी ये योग मिले- जुले परिणाम लेकर आएगा।
    राजनीतिक जीवन में सफलता मिल सकती है। 
    मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
    इस समय भागदौड़ अधिक रहेगी।
मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों के लिए भी ये योग मिला- जुला रहने वाला है।
    धन अधिक खर्च हो सकता है।
    इस समय सोच-समझकर धन खर्च करें।
    परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी।
कर्क राशि
    कर्क राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी।
    व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
    मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
    परिवार के सदस्यों से प्रेम से बात करें, नहीं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
    राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये योग काफी शुभ है।
कन्या राशि
    शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    जमीन संबंधित विवाद हो सकता है।
    कोर्ट- कचहरी के मामलों को बाहर ही सुलझा लें।
तुला राशि
    स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
    धन- लाभ हो सकता है।
    आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
    तुला राशि के जातकों के लिए ये समय मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है।
वृश्चिक राशि
    पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    परिवार में तनाव की स्थिति रह सकती है।
    नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
    स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
धनु राशि
    धनु राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ कहा जा सकता है।
    कोर्ट- कचहरी के लंबित मामलों से छुटकारा मिलेगा।
    परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
    धन- लाभ हो सकता है।
    स्वास्थ्य लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
मकर राशि
    मित्रों से मतभेद न होने दें।
    प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    यह योग आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस योग की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
    कार्यों में विघ्न पड़ सकता है।
    वाहन संभल कर चलाएं।
मीन राशि
    मीन राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा श्रेय नहीं मिलेगा।
    तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
    वाहन संभल कर चलाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english