ब्रेकिंग न्यूज़

 घर में जरूर लगाएं ये तीन पौधे, घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आएंगी

 घर में जरूर लगाएं ये तीन पौधे, मिलते हैं कई लाभ

हरा-भरा आंगन या बगिया हमारे घर को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है, शुद्ध वायु देती है जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे अनेक पेड़-पौधे हैं जिनको घर में लगाना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है।  इन्हें लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। तीन तरह के पौधों को आप ऑफिस में भी लगा सकते हैं।  इससे एक तरफ जहां आपको व्यापार में फायदा होगा वहीं  घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आएंगी। 
आइए जानते हैं कौन से हैं वह पेड़-पौधे-
अशोक का पेड़
यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के बाहर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं होता। वास्तु के अनुसार अशोक का पेड़ घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में हर वक्त सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अशोक का पेड़ लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस पेड़ को शोकनाशक माना गया है इसलिए घर में इसे लगाने से किसी को अकाल मृत्यु का शिकार नहीं होना पड़ता। अशोक का पेड़ लगाने से घर के प्रत्येक सदस्यों की शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। इससे परिवार के लोगों को मानसिक तनाव के कारण पैदा होने वाली मुसीबतें परेशान नहीं करती हैं और लाभ पहुँचता है। 
घर की महिलाओं द्वारा नियमित रूप से अशोक के पेड़ को पानी दिया जाना चाहिए इससे उनका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहता है। इस पेड़ को लगाने से परिवार के सदस्यों के सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। इसके पत्तों को धागे में पिरोकर घर के मुख्य गेट पर लगाने से नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती है। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अशोक का पेड़ लाभकारी माना जाता है। थोड़ी देर इसके नीचे बैठकर पढऩे से बच्चों का दिमाग तेज होता है। अशोक का पेड़ घर के बाहर लगाने से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा के कारण धन प्राप्ति का मार्ग भी प्रबल होता है अर्थात आपको धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
मनी ट्री या क्रासुला
क्रासुला को मनीट्री या जेड प्लांट भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार छोटे-छोटे गोल पत्ते वाले पौधे को घर या ऑफिस  में रखना बहुत शुभ होता है। धन लाभ और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे दरवाज़े के पास प्रवेश द्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर यह अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है।
बांस के पौधे
घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वही यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अत: इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा। वास्तु के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english