ब्रेकिंग न्यूज़

  अगर घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि, तो घर में इस रंग और इस तरह का लगवाएं मार्बल
वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर डिजाइन रंग हर चीज के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर का निर्माण करते समय लोग वास्तु के अनुसार दिशाओं का ध्यान तो रखते हैं लेकिन कई और चीजों में वास्तु को लेकर इतने गंभीर नहीं रहते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यदि आप घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसी तरह से वास्तु शास्त्र में फर्श में लगने वाले मार्बल के बारे में भी बताया गया है। यदि आप घर में सही जगह पर सही मार्बल लगवाते हैं तो आपके घर में सुख-शांति के साथ धन की आवक भी सही प्रकार से बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार फर्श पर कैसा मार्बल लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दुकान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्के रंगों जैसे पीले रंग का मार्बल लगाना बहुत अच्छा रहता है। यदि आप इस दिशा में पूरे हिस्से में पीले रंग का मार्बल नहीं लगवाना चाहते हैं तो थोड़े से हिस्से में लगवा सकते हैं। इस दिशा में पीले रंग का मार्बल लगाने से घर में पैसों की बरकत बनी रहती है। जिससे आपके घर में किसी तरह से धन की कोई कमी नहीं रहती है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर की दीवारे गहरे रंग की हैं तो फर्श पर सफेद मार्बल लगवाना चाहिए। सफेद मार्बल खरीदते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए। यदि आप सफेद रंग का उपयोग नहीं भी करना चाहते हैं तो फर्श में हल्के रंग के मार्बल का प्रयोग ही करना अच्छा रहता है। घर में रंगो का सही संतुलन घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। आपके घर में सुख-शांति आती है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का मार्बल या फिर लाल रंग से फर्श में डिजाइन बनवाना चाहिए। इससे आपका और परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है, लेकिन पत्थर खरीदते समय यह ध्यान रखना आवश्यक होता है कि मार्बल सिंथेटिक नहीं होना चाहिए, प्राकृतिक रूप से मिलने वाले मार्बल का ही उपयोग करना उचित रहता है।
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english