इन लोगों के घर भूलकर भी न करें भोजन, जानिए क्या है इसका कारण....?
हिंदू धर्म में मौजूद 18 पुराणों में से एक है गरुड़ पुराण जिसके अधिष्ठाता देव भगवान विष्णु माने जाते हैं। इस पुराण में श्रीहरि नारायण और उनके वाहन गरुड़ पक्षी के बीच हुई बातचीत का वर्णन है। साथ ही इसमें मानव जाति के कल्याण के लिए नीति से जुड़ी बातों का भी विस्तार से वर्णन किया गया है जिसे अगर अपने दैनिक जीवन में अपना लिया जाए तो कई तरह की मुसीबतों से बचा जा सकता है। गरुड़ पुराण के आचार कांड में बताया गया है कि किसी इंसान को किन 10 लोगों के घर भूल से भी भोजन नहीं करना चाहिए ,अगर कोई व्यक्ति इन दस लोगों के द्वारा दी गई कोई चीज खाता है तो वह पाप का भागीदार बनता है। इसका कारण ये भी है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग भी यही कहते हैं कि जैसा खाओगे अन्न वैसे होगा मन। इसलिए किन लोगों के यहां भोजन नहीं करना चाहिए इस बारे में क्या कहता है गरुड़ पुराण, यहां पढ़ें.....
इन लोगों के घर कभी न करें भोजन
1. कोई चोर या अपराधी- कहा जाता है कि इस तरह के लोगों के घर भोजन करने से आप भी पाप के भागीदार बनते हैं और साथ ही आपके विचार भी उनकी ही तरह दूषित हो जाते हैं।
2. सूदखोर व्यक्ति- गरुड़ पुराण के अनुसार गलत तरीके से कमाया गया धन हमेशा अशुभ फल ही देता है इसलिए दूसरी की मजबूरी का फायदा उठाकर कमाए गए पैसे वाले व्यक्ति के घर भी भोजन नहीं करना चाहिए।
3. चरित्रहीन स्त्री- गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसी स्त्री के घर भोजन करने से आप भी पाप के भागीदार बनते हैं।
4. रोगी व्यक्ति- वैसे लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है या अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है तो उसके यहां भी भोजन न करें वरना आप भी उस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
5. दूसरों की चुगली करने वाला- जिन लोगों का स्वभाव चुगली करना होता है उन लोगों के घर भी भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि बातों बातों में वे आपको परेशानी में डाल सकते हैं और बाद में खुश होते हैं। लिहाजा इन पर कभी विश्वास न करें।
6. जिसे ज्यादा गुस्सा आता हो- अगर आप भी ऐसे लोगों के घर जाकर भोजन करेंगे जो हमेशा गुस्से में रहते हैं तो उनके क्रोध का गुण आपके अंदर भी आ सकता है।
7. किन्नर- गरुड़ पुराण के अनुसार किन्नरों को दान देना चाहिए उनके यहां भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि किन्नरों को अच्छे और बुरे दोनों ही प्रकार के लोग दान देते हैं।
8. जो निर्दयी हो- गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा व्यक्ति जो दूसरों को कष्ट देता हो, ऐसे निर्दयी व्यक्ति के घर भोजन नहीं करना चाहिए। इसका कारण ये है कि ऐसे घर में बने भोजन की प्रकृति भी उसी के समान होती है।
9. नशीली चीजें खाने या बेचने वाला- ऐसे लोगों के घर से भी हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए और नशीली चीजें बेचने या खुद उनका सेवन करने वालों के घर भी कभी भोजन नहीं करना चाहिए।
10. प्रजा पर अत्याचार करने वाला राजा- प्रजा की रक्षा करना और उन्हें हर समस्या से निकालना ही राजा का कर्तव्य है, लेकिन अगर कोई राजा प्रजा पर ही अत्याचार करे तो ऐसे राजा के घर भी किसी को भोजन के लिए नहीं जाना चाहिए।
Leave A Comment