ब्रेकिंग न्यूज़

 अक्षय तृतीया के दिन करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
अक्षय तृतीया  पावन पर्व है। हिंदू धर्म में इस तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामानाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है...
जल पात्र का दान करना शुभ होता है
अक्षय तृतीया के पावन दिन जल पात्र का दान करना शुभ माना जाता है। इस पावन दिन गिलास, घड़ा, इत्यादि चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मीठी चीजों का दान करें
 अक्षय तृतीया के पावन दिन मीठी चीजों का दान भी किया जाता है। मीठी चीजों का दान करने से समस्याओं का निवारण होता है। 
जौ का दान करें
इस पावन दिन जौ दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जौ को सोने के समान माना गया है। 
अन्न दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्न दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन अन्न दान जरूर करें। जरूरतमंद लोगों की क्षमता के अनुसार मदद करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english