इन राशियों पर रहती है भगवान शिव की कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की शरण में जो भी आता है भगवान शिव उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती हैं। इन राशियों के आधार पर भी व्यक्ति के बारे में बताया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के लोगों को भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को शिव की अराधना करनी चाहिए।
मेष राशि के जातकों को नियमित शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव और शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।
मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान शिव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।
मकर राशि के जातक ऊॅं नम: शिवाय का जप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। कुंभ राशि के जातकों पर भी शनिदेव और भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।
कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों को क्षमता के अनुसार दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
Leave A Comment