आशू और आदित्य कुंडु को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य
नई दिल्ली। आशू और आदित्य कुंडु ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं। आशू ने 67 किलो में सीरिया के अब्दुल करीम मोहम्मद अल-हसन को और कुंडु ने 72 किलो में जापान के नाओ कुसाका को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। भारत ने चैम्पियनशिप में अब तक चार पदक जीते हैं। सुनील कुमार ने 87 किलो में स्वर्ण और अर्जुन हालाकुरकी ने 55 किलो में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
Leave A Comment