नहीं रही शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंदो तोमर
मेरठ। शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का आज निधन हो गया। 26 अप्रैल को 89 साल की चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। तब से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। शूटर दादी के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चंद्रो तोमर के ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी गई थी। ट्विटर पेज पर लिखा गया था, 'दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार। ट्विटर पर शूटर दादी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मैसेज किए थे।
चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। चंद्रा तोमर के निधन पर उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर (84) ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'मेरा साथ छूट गया, चंद्रो कहां चली गई।' गौरतलब है कि चंद्रो और प्रकाशी तोमर ने साथ-साथ निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई मेडल जीते। मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रकाशी तोमर की बेटी सीमा तोमर इंटरनैशनल निशानेबाज हैं।
Leave A Comment