ब्रेकिंग न्यूज़

 खेल मंत्रालय ने भारत के 7 राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने की मंजूरी दी
नई दिल्ली।  खेल मंत्रालय ने 14.30 करोड़ रुपये के कुल बजट अनुमान के साथ 7 राज्यों में कुल 143 खेलो इंडिया केंद्र समर्पित किए हैं। इन केंद्रों में एक-एक विशेष खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं।
 राज्यों के अनुसार विभाजन निम्न प्रकार से है:
 महाराष्ट्र - 30 जिलों में 3.60 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 36 खेलो इंडिया केंद्रों की शुरुआत करना।
मिजोरम - कोलासिब जिले में 20 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ 2 खेलो इंडिया केंद्रों का शुभारम्भ।
अरुणाचल प्रदेश- 26 जिलों में 4.12 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 52 खेलो इंडिया केंद्रों को खोलना।
मध्य प्रदेश - 40 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ 4 खेलो इंडिया केंद्रों को शुरू करना।
कर्नाटक - 3.10 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 31 खेलो इंडिया केंद्रों को खोलना।
मणिपुर - 1.60 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 16 खेलो इंडिया केंद्र  शुरू करना। ।
गोवा - 20 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ 2 खेलो इंडिया केंद्र खोलना।
 खेल मंत्रालय द्वारा देश भर में जमीनी स्तर के खेल बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं। इस निर्णय के बारे में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  किरेन रिजिजू ने कहा, "भारत को 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में शामिल करने का हमारा प्रयास है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कम उम्र से ही बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की पहचान करने और उनको प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। जिला स्तरीय खेलो इंडिया केंद्रों में अच्छे प्रशिक्षक और उपकरण सुविधाओं की उपलब्धता के साथ, मुझे विश्वास है कि हम सही खेल के लिए और सही समय पर सही बच्चों को खोजने में सक्षम होंगे।" 
  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english