सुरेश रैना बने दोबारा पिता-सचिन ने दी बधाई
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के घर में एक बार फिर खुशियां आई हैं, वे इस बार एक बेटे के पिता बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में एक ट्वीट के जरिए दी है।
रैना ने बेटे का नाम भी अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है। रैना की एक बेटी भी है, जो चार साल की हो गई है।
सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा है सभी चीजों की शुरुआत आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया, हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई रियो रैना का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा हैष
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुरेश रैना को ट्वीट के माध्यम से बधाई भी दी है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा- इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है बेबी रियो रैना। बहुत-बहुत बधाई प्रियंका और सुरेश। भगवान आप सभी को स्वस्थ रखे।
---
Leave A Comment