अनिका डब्ल्यूएएपी में शीर्ष 10 में रहने वाली पहली भारतीय
अबुधाबी। भारतीय गोल्फर अनिका वर्मा शनिवार को महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप (डब्ल्यूएएपी) के चौथे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद नौवें स्थान पर रही। वह डब्ल्यूएएपी में शीर्ष 10 में रहने वाली पहली भारतीय गोल्फर है।
विश्व एमेच्योर गोल्फ रैंकिंग में 483वें स्थान पर काबिज इस 17 साल की खिलाड़ी ने तीन बर्डी के मुकाबले दो बोगी किये। उनका कुल स्कोर 10 अंडर 278 का रहा जो टूर्नामेंट की विजेता जापान की मिजुकि हाशिमोतो से छह शॉट अधिक है। अनिका तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से छठे स्थान पर थी लेकिन आखिरी दौर में लय बरकरार रखने में विफल रहने के बाद तीन स्थान नीचे खिसक गयी।
Leave A Comment