ब्रेकिंग न्यूज़

 कौन हैं आईपीएल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन...
नई दिल्ली। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के 15वें सीजन से पहले सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। आईपीएल की नीलामी में उन्हें उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि 23 साल के किशन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। शनिवार को हुई नीलामी के दौरान उनके लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने  15.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई और इस तरह किशन अपनी पसंद की टीम का हिस्सा बन गए।
 ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। बिहार से भारतीय क्रिकेट टीम का सफर ईशान के लिए आसान नहीं रहा है। उन्हें क्रिकेट की खातिर अपने शहर को छोडऩा पड़ा था। उन्होंने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला कदम रखा।  ईशान के कोच उत्तम मजूमदार के अनुसार वे पहली बार 2005 में उनसे मिले थे। तब ईशान के साथ उनके बड़े भाई राजकिशन भी मौजूद थे।
 उत्तम मजूमदार ने ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडेय को कहा था कि  हमेशा अपने लड़कों को खेल के लिए प्रोत्साहित कीजिएगा। वे ईशान के बड़े भाई राजकिशन के चयन करने के लिए गए थे। उसी समय उन्होंने ईशान की बल्लेबाजी देखी थी।  उत्तम मजूमदार ने कहा था कि मैं ईशान  के मैदान पर चलने और सोचने की क्षमता से काफी प्रभावित हुआ था। आखिरकार राजकिशन को छोड़कर उन्होंने किशन को चुनने का फैसला किया था।
 ईशान जब 12 साल के थे तब उनके परिवार ने पटना को छोड़कर रांची में बसने का फैसला किया था। उनके पिता के मुताबिक ईशान के कोच ने शहर छोडऩे की सलाह दी थी ताकि वे उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार हो सके। मां इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ईशान की जिद के आगे परिवार ने अंत में रांची जाने का फैसला कर लिया। ईशान का चयन रांची में जिला स्तर पर खेलने के लिए सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की टीम के लिए हुआ था। उन्हें रहने के लिए एक कमरे का क्वार्टर दिया गया था। किशन के साथ इसमें चार सीनियर खिलाड़ी और साथ रहते थे। ईशान को उस समय खाना बनाना नहीं आता था। वे सिर्फ बर्तन साफ करने का काम करते थे। उस वक्त एक पड़ोसी ने उनके पिता को बताया  था कि किशन कभी-कभी खाली पेट ही सो जाता है। दो साल तक किशन के साथ ऐसा ही चलता रहा। बाद में परिवार ने रांची में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। उनके साथ मां सुचित्रा रहने लगीं।
 किशन का चयन जब झारखंड रणजी टीम के लिए हुआ था तब वे 15 साल के थे। इसके बाद अंडर-19 वल्र्ड कप 2016 में वे टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला टी 20 मैच खेला था। ईशान के नाम तीन वनडे में 29.33 की औसत से 88 रन बनाए थे। टी20 में उन्होंने पांच मैचों में 28.25 की औसत से 113 रन बनाए हैं। वनडे और टी20 में उन्होंने एक-एक अर्धशतक लगाया है। 61 आईपीएल मैचों में 28.5 की औसत से 1452 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.3 का रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english