पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे ...
नई दिल्ली। दुनिया के महान गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 52 साल के थे। वार्न के मैनेजमेंट की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में बताया गया कि महान लेग स्पिनर की थाईलैंड के कोह समुई में मौत हो गई। उनकी मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई है। वहीं फॉक्स स्पोट्र्स के अनुसार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 'संदिग्ध दिल का दौरा पडऩे' से निधन हो गया है।
शेन वार्न ने कुछ घंटे पहले ही क्रिकेटर रोड मार्स के निधन पर दुख जताया था। लेकिन तब किसी को क्या पता था कि इस महान गेंदबाज का ये आखिरी ट्वीट होगा। शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment