ब्रेकिंग न्यूज़

 रवि शास्त्री, तेंदुलकर, कोहली , कुंबले, सहवाग, जडेजा, भज्जी  , धवन सहित पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी धोनी को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने  शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। इस खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली और लोग उन्हें लेकर ट्वीट करने लगे। क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों ने अपने -अपने अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी। इनमें पाकिस्तानी क्रिकेटर भी शामिल रहे। 
 महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया,  भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान बहुत बड़ा है महेंद्र सिंह धोनी। एक साथ 2011 विश्व कप जीतना मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ लम्हा है। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं। 
 
 
 
 
 
 भारतीय कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेने वाल विराट कोहली ने कहा कि इस पूर्व कप्तान ने देश के लिए जो किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। कोहली ने ट्वीट किया, सभी क्रिकेटरों को एक दिन अपनी यात्रा का अंत करना होता है लेकिन जब आप किसी को इतने करीब से जानते हो और वह इस फैसले की घोषणा करता है तो आप अधिक भावुक हो जाते हो। आपने देश के लिए जो किया वह हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। 
वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया,  उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और आपको काम में बेहद पेशेवर के रूप में देखना सम्मान की बात रही। इसकी कोई बराबरी नहीं है। लुत्फ उठाएं। 
 पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, शानदार अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बधाई। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही। आपका धैर्यवान रवैया और कप्तान के रूप में आपने जो गौरवपूर्ण लम्हे दिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। आपको शुभकामनाएं। 
 पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, अब ऐसा खिलाड़ी होना, मिशन इंपॉसिबल है। ना कोई है, ना कोई था, ना कोई होगा धोनी के जैसा। खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे लेकिन उसके जितना धैर्यवान नहीं होगा। धोनी इस तरह से लोगों से जुड़ा कि वह कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए परिवार के सदस्य की तरह था। ओम फिनिशाय नम:।  
 स्टार भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया, बड़ा भाई, मेंटर, कप्तान और इससे भी बढ़कर खेल का महान खिलाड़ी। कप्तान आपसे बहुत कुछ सीखा। खेल को आपकी कमी खलेगी। 
 पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिखा,  ऐसा कप्तान जिसने अपने खिलाडिय़ों को पूरा उपयोग किया। आपके साथ गेंदबाजी करते हुए जो स्वतंत्रता मिली उसका लुत्फ उठाया। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी। 
 स्टार भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, लीजेंड ने हमेशा की तरह अपनी शैली में संन्यास लिया। महेंद्र सिंह धोनी आपको देश के लिए सब कुछ दिया। चैंपियन्स ट्रॉफी जीत, 2011 विश्व कप और चेन्नई आईपीएल खिताब, ये जीत हमेशा मेरी यादों में रहेंगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।ÓÓ
 इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज और अब कमेंटेटर केविन पीटरसन ने रिटायर खिलाडिय़ों के क्लब में धोनी का स्वागत किया। उन्होंने लिखा,  रिटायरमेंट क्लब में स्वागत है महेंद्र सिंह धोनी। क्या जादुई करियर रहा। 
 पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया,  महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। मैं भविष्य में आपकी खुशियों की कामना करता हूं। मैदान पर सभी तरह के शानदार योगदान और यादों के लिए शुक्रिया। बेहतरीन क्रिकेट करिअर के लिए बधाई... जल्दी ही आपको पीली जर्सी में देखेंगे, चेन्नई आईपीएल। 
 भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, कप्तान। नेतृत्वकर्ता। लीजेंड। देश के लिए आपने जो किया उसके लिए शुक्रिया माही भाई। 
  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उसके बिना क्रिकेट की कहानी कभी पूरी नहीं होगी। जल्द ही वीडियो लेकर आऊंगा। क्या महान खिलाड़ी। 
 पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने धोनी को महानतम कप्तानों में से एक बताते हुए ट्वीट किया, भारत क्रिकेट के वास्तविक महान खिलाडिय़ों में से एक और महानतम कप्तानों में से एक, शानदार करियर के लिए बधाई महेंद्र सिंह धोनी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 
 
 पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व कप्तान रमीज राजा ने ट्वीट किया,  महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। शानदार कप्तान, शानदार रिकॉर्ड, मनोरंजन करने वाला शानदार खिलाड़ी और डीआरएस पर फैसला करने में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ लेकिन इन सबसे अधिक महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट के यादगार लम्हों में सबसे आगे रहने के लिए याद किया जाएगा। 
-----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english