सरकार ने खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों की इनाम राशि बढ़ाई
नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल और साहसिक कार्य पुरस्कार की 7 में से 4 श्रेणियों में पुरस्कार की राशि बढ़ा दी गई है।
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर घोषणा की कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की राशि साढ़े सात लाख रूपये से बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दी गई है। अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य आजीवन पुरस्कार की राशि 5-5 लाख रूपये से बढ़ाकर 15-15 लाख रूपये कर दी गई है। द्रोणाचार्य नियमित और ध्यानचंद पुरस्कार की राशि भी पांच-पांच लाख रूपये से बढ़ाकर दस-दस लाख रूपये कर दी गई है।
श्री रिजिजू ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित और पुरस्कृत किए जाने के उद्देश्य से इस वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की संख्या बढ़ा दी गई है।
-----
Leave A Comment