गुवाहाटी में खेलों का महाकुंभ खेलो इंडिया 10 से
गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में कल 10 जनवरी से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश जोशी ने बताया है कि खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक का उपयोग होगा। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी लोगों से इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
इस बीच पुलिस अपर महानिदेशक एस. एन. सिंह ने कहा है कि खेलों के दौरान सुरक्षा के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। खेलो इंडिया की 20 स्पर्धाओं में साढ़े छह हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
Leave A Comment