खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ ने जीता गोल्ड
रायपुर। असम की राजधानी गुवाहाटी में खेलो इंडिया-2020 का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ का गोल्ड मैडल का खाता खुल गया। इसमें छत्तीसगढ़ के शिवाक्ष साहू ने 21 कटेगरी में 400 मीटर मिडले रेस में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं उनके छोटे भाई रुद्राक्ष साहू ने कांस्य पदक हासिल किया है। छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड मैडल दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवाक्ष साहू को बधाई दी है। गौरतलब है कि असम में आयोजित खेलो इंडिया 2020 में छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य के साथ 28वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र 49 स्वर्ण, 49 रजत और 73 कांस्य पदक के साथ पहले, हरियाणा 40 स्वर्ण, 37 रजत और 48 कांस्य के साथ दूसरे और दिल्ली 27 स्वर्ण, 23 रजत और 35 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।
Leave A Comment