ग्रेग क्लार्क भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त
नयी दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को तोक्यो ओलंपिक खेलों तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। क्लार्क इस महीने राष्ट्रीय शिविर में टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नयी दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर विश्व कप में भाग लिया था। वह 2017 से 2020 तक कनाडा की पुरुष टीम के सहायक कोच रहे थे। क्लार्क ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, मैं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले हॉकी इंडिया के साथ काम करने के कारण मैं उसके ढांचे और पेशेवरपन से अवगत हूं।
Leave A Comment