12 साल की बच्ची का कमाल, 9 घंटे तक समुद्र में लगातार तैरकर बनाया विश्व कीर्तिमान
मुंबई। नौसेना के नाविक मदन राय की बेटी जिया राय ने समुद्र में 36 किलोमीटर तक लगातार तैरकर विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वर्ली सी-लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया की दूरी महज 8 घंटा 40 मिनट में तैरकर पूरी कर ली।
बता दें कि जिया को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर नामक दिमागी बीमारी है। इस बीमारी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारीं और विश्व कीर्तिमान रच दिया। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड में भी दर्ज है।
बता दें कि इसके 2 महीने पहले भी जिया ने 22 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 4 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस तैराकी के पीछे उनका मकसद इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है।यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र तैराकी संघ के द्वारा आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मुहिम से भी जुड़ा है। इसमें जिया के अलावा देश के जाने माने राष्ट्रीय तैराक सार्दुल धरात भी हिस्सा लिया।
---
Leave A Comment