- Home
- छत्तीसगढ़
- - मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कुल 2 हजार 264 हितग्राही हुए लाभान्वित, कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 हितग्राहियों को दिया गया खातों में राशि हस्तांतरण प्रमाण पत्र- जिला स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए हितग्राही और जनप्रतिनिधिमोहला । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बलौदा बाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खाते में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए हस्तांतरित किए।रिमोट का बटन दबाते ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के हितग्राहियों के खातों में 10 हजार रुपए की राशि अंतरित हुई। इनमें तहसील मोहला के 457, तहसील मानपुर के 681, तहसील चौकी के 748, तहसील खड़गांव के 164 एवं तहसील औंधी के 214 हितग्राही शामिल हैं। इस तरह जिले के कुल 2 हजार 264 हितग्राही लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 हितग्राहियों को उनके खातों में राशि हस्तांतरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री जी. आर. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है। हमें इस सहयोग राशि का बेहतर उपयोग कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। समाज के समग्र विकास में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का लाइव प्रसारण देखा।दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को संबल प्रदान करना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार भी शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थलों में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।- हितग्राहियों ने साझा किए योजना के लाभ एवं जीवन में आए बदलावकार्यक्रम के दौरान मोहला विकासखंड के ग्राम माडिंग-पिडिंग भूर्सा की हितग्राही श्रीमती शशि श्रीवास ने बताया कि शासन द्वारा संचालित यह योजना हम जैसे भूमिहीन मजदूर वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे हमें आर्थिक संबल प्राप्त होता है, जिससे हम अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सक्षम हो पाते हैं।ग्राम कुंजामटोला निवासी हितग्राही श्री तीजलाल टाड़िया ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त 10 हजार रुपए की राशि का उपयोग वे अपने बच्चे की पढ़ाई-लिखाई में करेंगे। उन्होंने योजना से मिल रहे लाभ के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
-
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में 28 मार्च से शुरू होने वाले वाल्मिकी रामायण कथा के दौरान मंगलवार, 31 मार्च को शाम 6.30 बजे एक पात्रीय नाटक ‘शबरी’ का मंचन किया जाएगा। कवियत्री वंदना ठाकुर की कविता को आधार बनाकर इस एक पात्रीय प्रयोग की परिकल्पना एवं निर्देशन आचार्य रंजन मोड़क ने की।आलेख लोकेश साहू और अभिनय चंचल ध्रुव कर रही हैं।
आचार्य रंजन मोड़क ने बताया कि 10 मिनट के एक पात्रीय अभिनय में युवा कलाकार चंचल ध्रुव माता शबरी की भक्ति और राम के इंतजार में बिताए पलों को मंचित करेगी। मतंग ऋषि ने माता शबरी से कहा था कि एक दिन श्रीराम अवश्य आएंगे और तब तक वह उनकी सेवा व प्रतीक्षा करती रहे। कहा जाता है कि शबरी ने वर्षों तक की लंबी प्रतीक्षा की, हर दिन रास्ते की बुहारी लगाकर, फूल बिछाकर राम के स्वागत की तैयारी करती थीं। वह हर दिन श्रीराम के चरणरज को माथे पर लगाने का स्वप्न देखतीं, तो कभी बेर एकत्रित करती और कभी भजन। माता की इसी भक्ति को दर्शाने का प्रयास इस नाटक में किया गया है। -
रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 राजस्व राजस्व विभाग की टीम के सभी राजस्व कर्मचारियों की टीम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती स्वाती शुक्ला के मार्गनिर्देशन में और नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा के मार्गनिर्देशन में और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन में क्रमशः नगर निगम जोन 6, जोन 7 एवं जोन 8 अंतर्गत सभी 7 -7 वार्डों के समस्त बकायादारों को मोबाइल पर फोन और मैसेज कर उन्हें नगर पालिक निगम रायपुर राजस्व विभाग को देय सम्पूर्ण बकाया राशि को तत्काल अदा करने नगर निगम के हित में लगातार अभियान चलाकर प्रेरित कर रही है और अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही नगर पालिक निगम अधिनियम अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार करने की स्पष्ट चेतावनी से भी उन्हें लगातार अवगत करवा रही हैँ .
-
*गोठानों के माध्यम से राजीव मितान क्लब के लोगों को पोषित करती थी कांग्रेस पार्टी*
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कहा कि भूपेश शासनकाल में छत्तीसगढ़ के गोठानों में अवैध शराबखोरी का काम कांग्रेस पार्टी और राजीव मितान क्लब के लोगों द्वारा कराई जाती थी। उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब के लोगों को तात्कालिक भूपेश बघेल सरकार पोषित करती रही और इन्हीं के माध्यम से शराब की अवैध बिक्री भी कराई जाती थी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजीव मितान क्लब के लोगों द्वारा गोठानों में शराबखोरी की जाती थी उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हो चुका है। प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली तात्कालिक भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में अन्य प्रदेशों से शराब लाकर बेची जाती थी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह आज भी जनता के सामने झूठ परोस रही है । आपदा को अवसर समझने वाली कांग्रेस पार्टी आज भी जब दुनिया के कई देशों में युद्ध चल रहा है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है इस पर जनता को भरमाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बनाने वाले कांग्रेसी और तात्कालिक भूपेश सरकार आज भाजपा के ऊपर आरोप लगा रहे है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस का कलुषित चेहरा प्रदेश की जनता भलीभांति जान चुकी है , कि कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। प्रदेश की जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में किए कांग्रेस के झूठे वादों को आज तक नहीं भूल पाई है। जनता को सिर्फ विकास करने वाली, प्रदेश की जनता को संरक्षण देने वाली, और प्रदेश में खुशियां लाने वाली भारतीय जनता पार्टी ही चाहिए, न की दशकों तक देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी। -
रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा,श्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्री राम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय!
एक बड़े कदम के तहत, श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹10 घटाकर मात्र ₹3 कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।वैश्विक संकट के इस दौर में भी यह निर्णायक कदम सुनिश्चित करता है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े।इस पुनीत फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आईएएस रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ करते हुए कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया है, साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है. यह नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है, लेकिन उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
रजत बंसल को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इनमें आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम शामिल हैं.प्रशासनिक सफरआईएएस सेवा में शामिल होने के बाद 3 सितंबर 2012 को रजत बंसल ने अपनी सेवा शुरू की. उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई. इसके बाद वे राजनांदगांव में एसडीएम और जिला पंचायत सीईओ रहे. सूरजपुर में भी उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया. आगे चलकर वे रायपुर नगर निगम के कमिश्नर बने और वर्तमान में वाणिज्य कर आयुक्त तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक के रूप में कार्यरत रहे हैं. -
रायपुर। गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी और आईजी पद पर पदस्थ रतनलाल डांगी को निलंबित कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब वे पहले से ही एक गंभीर विवाद में घिरे हुए थे. गृह विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग जैसे मामले शामिल हैं. आदेश में उल्लेख किया गया है कि इन आरोपों के आधार पर उनके आचरण की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रकृति का पाया गया है. इसी वजह से जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (subsistence allowance) दिया जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे. सरकार ने आदेश में यह भी संकेत दिया है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी. -
-2 बड़े बकायादारों ने बकाया राशि का नगर निगम को तत्काल किया भुगतान
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़े बकायदारों पर लगातार अभियानपूर्वक कार्रवाई जारी रखते हुए आज पुनः सीलबंदी की कार्यवाही की गयी है.सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही नगर निगम रायपुर के सम्बंधित 2 बड़े बकायादारों द्वारा तत्काल 1073000/- के बकाये की राशि का भुगतान कर दिया गया.अभियान के दौरान नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग के अन्य एक बकायादार शेख यशीन भनपुरी के सम्बंधित प्रतिष्ठान को 1338092/- का बकाया होने और बकाया राशि अदा नहीं किये जाने के कारण तत्काल सीलबंदी की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गयी है | एवं आज नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगभग 20 बड़े बकायादारों, जिन पर नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग का कुल बकाया लगभग 1 करोड़ रूपये का है, उन सम्बंधित सभी बड़े बकायादारों के सम्बंधित प्रतिष्ठानों मे नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत अंतिम सूचना नोटिस अभियान चलाकर चस्पा करने की कार्रवाई की गयी है और सम्पूर्ण बकाया राशि तत्काल नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सभी 20 बकायादारों को बकाया राजस्व वसूली नियमानुसार सख्तीपूर्वक करने हेतु उनके सम्बंधित बकायादार प्रतिष्ठानों को सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी दी गयी है.नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही में जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर की अगुवाई में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया की सम्बंधित स्थलों पर उपस्थिति रही. - रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः सभी बड़े बकायादारों को अवगत करवाया गया है कि बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी. कार्यवाही की परेशानी से बचमे सम्बंधित बड़े बकायादार नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दें. सभी सम्पतिकरदाता नागरिक अपना देय सम्पतिकर तत्काल नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को अदा कर दें और अंतिम नियत तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक करों की अदायगी नहीं होने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की परेशानी के तनाव और परेशानी से बचें.नगर निगम रायपुर के समस्त 10 जोन कार्यालय के राजस्व विभाग और समस्त सदर काउंटर अंतिम देय तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक दिनांक 28 मार्च को शनिवार, 29 मार्च को रविवार और दिनांक 31 मार्च 2026 को महावीर जयन्ती के अवकाश दिवसों में प्रत्येक शनिवार और रविवार के शासकीय अवकाश दिवसों में जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली के लिए सामान्य कार्यालयीन दिवसों की तरह खुले रहेंगे. सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैँ. साथ ही नगर पालिक निगम रायपुर के मोर रायपुर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधाकी निरन्तर उपलब्धता है. जिससे कोई भी सम्पतिकरदाता नागरिक अपने सम्पतिकर सहित सभी निगम करों का घर बैठे एक क्लिक पर आसानी से नगर निगम राजस्व विभाग को भुगतान कर सकता है.सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों को इस सहज सुविधा का लाभ अधिक से अधिक संख्या में अवश्य उठाना चाहिए..
- -विजेताओं को दिए पदक, खिलाड़ियों से मिलकर हौसला अफजाई कीबिलासपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान पहुंचकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आयोजित वेट-लिफ्टिंग स्पर्धा देखने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई भी की। श्री साव ने आज के वेट-लिफ्टिंग स्पर्धा के विजेताओं को पदक भी वितरित किए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी इस दौरान मौजूद थे।
- रायपुर। डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों एवं उपडाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल एवं अंतरराष्ट्रीय लेख (Foreign Article) बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।इस सुविधा के माध्यम से अब संभाग के नागरिक अपने पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं।डाक विभाग की यह सेवा पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है। ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है तथा भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित होने के कारण अधिक भरोसेमंद है। सरल एवं सुविधाजनक प्रक्रिया – डाकघर में बुकिंग हेतु ग्राहक अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण एवं सही पता तथा वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करें। वजन एवं निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है तथा ट्रैकिंग रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पार्सल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। फ्री पिकअप सुविधा उपलब्ध – यदि ग्राहक के पास बड़ा या भारी अंतरराष्ट्रीय पार्सल है, तो डाक विभाग द्वारा पार्सलों को डाकघर तक निःशुल्क पिकअप (Free Pickup) की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। डाक विभाग ने रायपुर संभाग के नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं प्रवासी परिवारों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
- दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शहर के विभिन्न देवी मंदिर पहुँचे और माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान खीर पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारा में हाथ भी बंटाये। मंत्री श्री यादव ने कहा की समस्त देवी शक्ति का स्वरुप होती है। नौ दिन हम सभी ने माता की भक्ति की है, उसका आशीर्वाद मिलेगा।अष्टमी पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव परिवार सहित चंडी मंदिर और बैगापारा स्थित शीतला मंदिर पहुँचे देवी दर्शन कर आशीर्वाद लिए और प्रदेशवासियो की उन्नति प्रगति के लिए कामना किये। मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात ज्योत जंवारा के भी दर्शन किये।इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का अभिवादन कर धर्म आस्था के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने रामनवमी पर्व के अवसर पर दुर्गवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चल कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। प्रभु राम आदर्श के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों पर चलने से श्रेष्ठ विचारों का निर्माण होता है। भगवान राम के विचारों को आत्मसात कर मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। राम शब्द नहीं बल्कि मनुष्य जीवन का भाव है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी द्वारा स्थापित जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक है। रामनवमी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जहां समृद्ध करता है वहीं एकता को भी मजबूत करता है। कहा कि हम सभी को रामनवमी पर्व श्रीराम के गौरवशाली आदर्शों के अनुरूप शांति और सद्भावना के वातावरण में मनाना चाहिए।
- -निगम मुख्यालय बाजार विभाग ने टीम प्रहरी के सहयोग से चलाया बकाया किराया वसूली अभियानरायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार सहायक राजस्व अधिकारी बाजार विभाग श्री बंशी यादव और राजस्व निरीक्षक श्री आकाश झा सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम बाजार विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया.आज नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर शहीद स्मारक व्यवसायिक परिसर में बकाया दुकानदार दुकान नम्बर 28 भारतीय टेलीनेड लिमिटेड बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 79 गीता ढातवाल बकाया राशि165776 रूपये, दुकान नम्बर 83 भारतीय टेलीनेड कम्पनी बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 84 भारतीय टेलीनेड कम्पनी बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 119 प्रेमचंद जेठानी बकाया राशि 104485 रूपये द्वारा बकाया किराया राशि नगर निगम बाजार विभाग को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंद कर दी गयी.अभियान के दौरान नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा राजकुमार कॉलेज के पास की गुमटियों के बकायादार व्यवसायियों द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को बकाया किराया राशि का भुगतान नगर निगम बाजार विभाग को करने के लिखित आश्वासन पर सीलबंदी की कार्रवाई नहीं की गयी.अभियान टीम प्रहरी के सहयोग और उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय बाजार विभाग द्वारा चलाया गया.
- - आंधी - तूफान में क्षतिग्रस्त हुए फ्लेक्स को तुरंत हटाने, बकाया राशि जल्दी जमा करवाने के दिए निर्देशरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र की पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आंधी -तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैँ. अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों से बकाया राशि जल्दी जमा करवाने निर्देशित किया है.अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जारी किये जाने वाले सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैँ. बैठक में सभी पंजीकृत विज्ञापन एजेंसी संचालकों सहित नगर पालिक निगम रायपुर के अधीक्षक ( विज्ञापन ) श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा उपअभियंता श्री अमित सरकार की उपस्थिति रही.
- -राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधाबिलासपुर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेशानुसार एवं राज्य सचिव श्री बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में नेहरू चौक स्थित टाउन हॉल के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया।यह ‘प्याऊ घर’ एक माह तक निरंतर सेवा कार्य के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है।शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी, श्री विजय टांडे (जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ),सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) श्री विजय यादव, श्री भूपेंद्र शर्मा, श्री चंद्रशेखर बाजपेयी श्री एम.एम.बाजपेयी , श्री मनोज राय (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, जीपीएम) तथा डॉ. नवनीत कौशिक (जिला मुख्यालय आयुक्त, स्काउट) उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भारत स्काउट्स एवं गाइड्स” सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। ‘प्याऊ घर’ की यह पहल उसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है, जो मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देती है। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था राहगीरों के लिए बड़ी राहत सिद्ध हो रही है, जहां स्वयंसेवक पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ लोगों को जल सेवा प्रदान कर रहे हैं तथा स्वच्छता और सहयोग का संदेश भी दे रहे हैं। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि यह जिले का प्रथम ‘प्याऊ घर’ है तथा आगामी समय में जिले के सभी ब्लॉकों में भी ऐसे ‘प्याऊ घर’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुंच सके। यह पहल न केवल तत्काल राहत प्रदान कर रही है, बल्कि युवाओं में सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है।कार्यक्रम में जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेंद्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं।स्काउट शत्रुघन सूर्यवंशी, नवीन यादव, निखिल सिंह, शशांक विश्वकर्मा, शिव साहू, राजेंद्र कौशिक, संतोष तंबोली, सुरेश साहू तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।गाइडर श्रीमती रश्मि तिवारी, अपर्णा सरखेल,पार्वती कौशिक, स्वाति हार्डीकर, , डॉ. शीला शर्मा, सरला दुबे, निशा साहू, कौशल्या साहू सहित जिले के अन्य स्काउटर, गाइडर, स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे।
- -लगभग एक दर्जन ठेलों, गुमटियों को हटाया गया, सड़क से अनेक विभिन्न सामानों को जप्त किया गया, सड़क पर कब्जा जमाये लगभग 22 दुकानदारों पर 44000 रू. का ई चालान किया गयारायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन क्रमांक 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट हिदायत दी गयी कि है वे किसी भी हालत में सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सभी सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक तत्काल जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 4 अंतर्गत मालवीय मार्ग में लगभग एक दर्जन ठेलों को बाजार के प्रमुख मार्ग को कब्जामुक्त करने कड़ाई से व्यवस्था सुधारने हटाने की कार्रवाई की गयी।वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग मार्ग में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन क्रमांक 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा साथ मिलकर सड़क पर कब्जा जमाये लगभग 22 दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर कुल लगभग कुल 44000 रूपये का ई चालान करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया, साथ ही दुकानदारों द्वारा कब्जा जमाकर सड़क पर रखे गए कपड़ों सहित अन्य सामानों की कड़ाई के साथ जप्ती कर ली गयी।टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।
- - महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगीरायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में श्री रामनवमी पर्व दिनांक 27 मार्च 2026 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने श्री रामनवमी पर्व दिनांक 27 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।श्रीरामनवमी पर्व दिनांक 27 मार्च 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।
- - प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर किया ऊर्जीकृत- मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजलीरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए राजधानी में पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में मेटलपार्क सिलतरा में 132/33 केवी के नए उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता 126 एमवीए है। इसे ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर ऊर्जीकृत किया। इस क्षमता विस्तार से उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र सहित राजधानी के घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के निर्देशन में प्रदेश में पारेषण नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसमें राजधानी में पंजीगत निवेश के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत मेटल पार्क रायपुर में 132/33 के.वी. के नए की स्थापना की गई है, जिसमें 63-63 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसकी अनुमानित लागत लगभग 28 करोड़ रुपए है। इस उपकेंद्र से 33 केवी के आठ फीडर में बिजली सप्लाई हो रही है।इससे ट्रांसपोर्ट नगर, कैलाश नगर, रावाँभाटा, बंजारी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, अकबर बाड़ी, बिलासपुर रोड धनेली निमोरा अछोली, मेटल पार्क आरटीओ के पीछे, बीरगांव तालाब के पास का क्षेत्र तथा ऊरकुरा सहित औद्योगिक क्षेत्र (उरला एवं रावांभाटा) के घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, संजय पटेल, एमएस चौहान, वीके दीक्षित, मुख्य अभियंता सर्वश्री अब्राहम वर्गीश, प्रसन्ना गोसावी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से राजधानी के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, साथ ही औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
- बिलासपुर। बिलासपुर, हर्ष आशियाना, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी श्री कविता तिवारी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बिलासपुर में किया गया। वे स्व. ओमप्रकाश तिवारी की पत्नी, सौरभ और सुरभि तिवारी की माता, स्व. रामस्नेही तिवारी (बालसमुंद वाले) की चौथी पुत्री थीं।
- - रानीदहरा जलप्रपात के पास अज्ञात महिला का शव मिला-डमी पुतले के माध्यम से घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट कर हत्या की पुष्टि की गईकवर्धा । कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात के समीप 19 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। मामले में थाना बोड़ला में अपराध अंतर्गत दर्ज कर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित एवं पेशेवर कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है।कबीरधाम पुलिस ने मात्र 2 दिनों के भीतर ही मृतिका की पहचान मुंगेली निवासी के रूप की। गई। इसके बाद मामले की गुत्थी सुलझाने हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न कार्यों में लगाया गया। एक टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर कॉल डिटेल्स एवं लोकेशन का विश्लेषण किया गया, वहीं दूसरी टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों से महिला के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई गई।पुलिस द्वारा लगातार की गई मेहनत, सूझबूझ एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर संदेहियों का दायरा सीमित किया गया, जिसके पश्चात आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) में छिपा हुआ है। तत्काल पुलिस टीम पुणे जाकर मुख्य आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल को पुणे से गिरफ्तार कर विधिवत कबीरधाम लाया गया। आरोपी से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ, जिसमें उसने अपने पिता केषव प्रसाद जायसवाल एवं सहयोगी मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16 मार्च को शाम 6 से 7 बजे के बीच घटना कारीत किया था।पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका सुखमती बैगा के साथ आरोपी का प्रेम संबंध था। समाज में बदनामी के भय से आरोपियों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र रचकर मृतिका को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को झरने में फेंक दिया गया।पुलिस द्वारा आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटनास्थल पर डमी पुतले के माध्यम से घटना का सीन रिक्रिएट कराया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि किस प्रकार आरोपियों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। साथ ही आरोपियों के निशानदेही पर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किये गये हैं।गिरफ्तार आरोपी –1. देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल पिता केषव प्रसाद जायसवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)2. केषव प्रसाद जायसवाल, पिता पुसउ राम जायसवाल निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)3. मनोज पटेल पिता सुमित पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
- -अरहर की कतार बोनी से बढ़ी उपजमुंगेली। जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 में ग्राम चातरखार में फार्म स्कूल का संचालन किया गया। इस पहल ने किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ते हुए उत्पादन और आय में वृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त किया है। फार्म स्कूल के तहत प्रशिक्षक कृषक के रूप में दादुराम साहू (पिता श्री पिरिथ राम साहू) का चयन किया गया, जिनके साथ 25 अन्य कृषकों को प्रशिक्षणार्थी के रूप में जोड़ा गया। प्रशिक्षक कृषक के खेत में 01 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर की फसल को कतार बोनी पद्धति से लगाया गया। कृषि विभाग द्वारा बीज उपलब्ध कराए जाने के साथ ही बोवाई से लेकर कटाई तक कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में चार चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, कतार बोनी विधि, आईपीएम किट के उपयोग तथा पौध संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि कतार बोनी पद्धति से कीट एवं रोगों का नियंत्रण आसान हुआ और लागत में भी कमी आई। इसके साथ ही प्रशिक्षक कृषक के खेत में अरहर की उपज 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त हुई, जो पारंपरिक खेती की तुलना में बेहतर परिणाम है। फार्म स्कूल के माध्यम से अन्य किसानों ने भी इस तकनीक को नजदीक से देखा और समझा, जिससे उनके बीच कतार बोनी पद्धति अपनाने की रुचि बढ़ी है। ‘आत्मा’ योजना के तहत इस प्रकार के फार्म स्कूल किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। यह पहल न केवल उत्पादन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
- मरवाही । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किसानों द्वारा अपनाई गई नई कृषि पद्धति अब सफलता की मिसाल बनती जा रही है। कृषि विभाग की सलाह पर किसानों ने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर गेहूं की खेती की ओर रुख किया है, जिससे उत्पादन और आमदनी दोनों में बढ़ोतरी हुई है।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम लटकोनी के किसान कई वर्षों से रबी मौसम में धान की खेती करते आ रहे थे। लेकिन कृषि विभाग के मार्गदर्शन में किसानों ने सामूहिक रूप से ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर गेहूं की खेती शुरू की। इसके लिए उन्हें कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर गेहूं बीज भी उपलब्ध कराया गया।वहीं, जिले के उपसंचालक कृषि सत्यजीत कंवर के अनुसार फसल परिवर्तन से किसानों को उल्लेखनीय लाभ हुआ है। पहले जहां धान की खेती में उत्पादन सीमित था, वहीं अब गेहूं की खेती से बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है।किसानों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से वे रबी सीजन में धान की खेती कर रहे थे, जिससे प्रति एकड़ मात्र 10 से 12 क्विंटल उत्पादन ही मिलता था। लेकिन अब गेहूं की खेती से उन्हें प्रति एकड़ 15 से 17 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कृषि विभाग की पहल और किसानों की जागरूकता से फसल परिवर्तन की यह पहल जिले में एक नई दिशा दे रही है, जो अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायक बन रही है।
- जगदलपुर। बस्तर की माटी की महक और यहाँ की प्राचीन लोक कलाओं को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ कल 27 मार्च को एक विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रदर्शनी दलपत सागर के समीप 'बस्तर आर्ट गैलरी में बस्तर जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होगा। यह प्रदर्शनी बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसना और संस्कार भारती (बस्तर जिला इकाई) के संयुक्त प्रयासों का प्रतिफल है। इस विशेष आयोजन का मुख्य केंद्र जगदलपुर स्थित दलपत सागर के समीप 'बस्तर आर्ट गैलरी को बनाया गया है, जहाँ कला के विविध रंग बिखरे नजर आएंगे।इसमें प्रदर्शित होने वाले भित्ति चित्र में विशेष रूप से 'बस्तर शैली' और 'रजवार शैली' की अनूठी कलात्मकता को रेखांकित करते दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन कलाकृतियों का सृजन 'बादल' संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सघन भित्ति चित्र कार्यशाला के दौरान किया गया था। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए प्रतिभावान चित्रकारों ने अपनी तूलिका के माध्यम से लोक जीवन, परंपराओं और लोक गाथाओं को कैनवास और दीवारों पर जीवंत किया है।'बादल' और संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में पूरे प्रदेश के कलाकारों की कल्पनाशीलता और मेहनत का समन्वय दिखेगा। file photo
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही / जिला प्रशासन द्वारा मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलपहरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सिलपहरी में 30 मार्च सोमवार को आयोजित किया गया है। पहले 27 मार्च को शिविर की तिथि निर्धारित किया गया था। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सिलपहरी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
- - निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश- स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा, किया प्रोत्साहितमोहला । संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत पीपरखार स्थित मोंगरा मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के निर्माणाधीन इंटेक वेल एवं फिल्टर हाउस का निरीक्षण किया। कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों की संख्या संबंधी जानकारी भी ली। इसके पश्चात उन्होंने मोंगरा बैराज का अवलोकन किया। उन्होंने बैराज में जलभराव की स्थिति, गेट कंट्रोल रूम तथा विद्युत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री राठौर ने निर्माणाधीन न्यू सर्किट हाउस, संयुक्त जिला कार्यालय भवन एवं जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के लिए सर्किट हाउस अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेआउट का अवलोकन किया तथा जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलाव के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यह भवन आमजन के लिए है, अतः इसमें आमजन की सहूलियत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को लेआउट के संबंध में जिला पंचायत एवं पुलिस विभाग से चर्चा करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने ग्राम सोनसायटोला की जय बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह से मुलाकात की। उन्होंने समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। समूह के सदस्यों ने बताया कि वे मक्का एवं सब्जी उत्पादन के साथ-साथ मछली पालन, सूकर पालन एवं मुर्गी पालन का कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।





.jpeg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)













.jpg)
.jpg)


